
तू लाख इफाजत करले
तू लाख करे रखवाली
उड़ जायेगा एक दिन पंछी
रहेगा पिंजरा खाली
ना कोई शौहरत होगी
ना कोई गुमान होगा
जो दौलत आज है तेरी
ओ कल गैरो का धन होगा
जायेगा जब जान तेरी
रूह का बेजान तन होगा
जला देंगे तुझे आग में
बस जला बदन होगा
जिसको देखा मौत ने तो
फिर ओ बचता है कहा
कोई आगे कोई पीछे
सबको जाना है वहा
ना काम आयेंगे तेरे
दुनिया के सब रिश्ते नाते
धरा रह जायेगा सब ठाठ तेरा
तू क्यों इतराए दीवाने
ना कुछ अहसाह है
जस्बा ना कोई करीना है
नहीं जीने का कुछ मकसद
तो फिर बेकार जीना है
जिओ इस तरह के
ये जिंदगी औरो के काम आये
जलाओ ऐसी शम्मा जो
रोशनी औरो के काम आये
यही नेकी भलाई जो कुछ है
तेरे साथ जायेगा
अलावा तू इसके नादान
खाली हाथ जायेगा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



