
तेरा नाम लिया तुझे मान लिया
तेरा नाम लिया तुझे मान लिया अब कर दो बेडा पार
सुन लो इस दुखिया की पुकार सुन लो इस दुखिया की पुकार
दुनिया बुरा बतावे मुझको गाली दे नर नार
भवर बीच मेरी नैय्या अटकी कर दे मोहन पार
रे बाबा कर दे मोहन पार
पालन करता दुखड़े हरता तू बाबा कृष्ण मुरार
सुन लो इस दुखिया की पुकार .......
सास मेरी मुझे डायन कहवे नन्द बनावे बात
सखी सहेली तानने मारे खाली दोनों हाथ
रे बाबा खाली दोनों हाथ
धीरज धरदे दुखड़े हर दे मेरे बाबा कष्ट हजार
ससुर मेरा मुझे बाँझ बतावे घर से काढ़े बाहर
विपत घनी मैं बाबा मोहन आयी तेरे द्वार
रे बाबा आयी तेरे द्वार
झोली भर दे कृपा कर दे तू कर मेरा उद्धार
बाबुल मेरा नाय बुलावे न कोई मेरी बात सुने
दुखिया रोवे तेरे द्वार पाई काया नै दिन रात घुने
रे हाँ काया ने दिन रात घुने
गुणे राम किशन रह सागर मगन करे देविंदर प्रचार
भजन गायक : सुशिल शर्मा
निगरावठी पिलुखवा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





