
तेरा नाम लेके लाड़ली,
जीवन संवर गया,
मुझ जैसे खोटे सिक्के को,
डॉलर बना दिया,
तेरा नाम लेके लाडली,
जबसे लिया है आसरा मैंने,
राधा नाम का,
तबसे मिला है वास मुझे,
बरसाना धाम का,
तेरी कृपा का हर पल मैंने,
एहसास कर लिया,
जितना भटकना था हमें,
उतना भटक लिए,
जीना तेरे ही नाम पर,
और मरना तेरे लिए,
अब तो तेरे ही चरणों में,
सर अपना रख दिया,
विनती है इतनी आपसे,
छूटे नहीं ये दर,
तेरी ही गोद मैं,
सो जाऊं रख के सर,
महारानी तेरी किरपा का,
पल पल शुक्रिया,
जीवन संवर गया है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




