
तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है,मेरे वास्ते तूंने, क्या क्या किया है ।। टेर।।
तर्ज – बहुत प्यार करते हैं ।
सभी संकटों से, मुझको बचाया,बुलाने से पहले, दौड़ा तूं आया,गिरने से पहले, उठा ही लिया है ।। १ ।।
बड़ा ख्याल रखते हो, दर पे बुलाते,प्रेमीजनों से ही, मुझको मिलाते,ये सोच के गदगद, मेरा हिया है ।। २ ।।
भजनों में तेरे, अमृत छलकता,जो पीता है उसका, जीवन महकता,वो मस्ती का प्याला, मैंने पिया है ।। ३ ।।
कहता हूँ तुझको, दिल की हकीकत,‘बिन्नू’ को जो कुछ भी, पड़ती जरूरत,माँगने से पहले ही, तूने दिया है ।। ४ ।।
लिरिक्स – बिन्नू जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



