
क्यों घबराता देख के तूफान,
तुझको पार लगाएगा बाबा,
क्यों तू खुद को समझे अकेला,
तेरा साथ निभाएगा बाबा,
तर्ज – इतनी शक्ति हमें देना दाता।
भरोसा किया तूने जिन पर,
उसी ने भरोसे को तोड़ा,
जो देखा मुसीबत को आते,
हर एक ने है मुख तुझसे मोड़ा,
वो देखेगा तुझपे मुसीबत,
आँचल में छुपाएगा बाबा,
तेरा साथ निभायेगा बाबा,
आके बैठो बाबा के द्वारे,
वो पढ़ लेगा दुःख तेरे सारे,
ये बाबा तेरे दिल की जाने,
वो आएगा तुझको बचाने,
तू बनकर बालक पुकारे,
गोदी में उठा लेगा बाबा,
तेरे हाल पे वो ही थे हँसते,
जो तेरे दिल में थे बसते,
ये दुनिया है शतरंज प्यारे,
लगाकर गले से ही ढसते,
तू खुद का कर दे समर्पण,
‘किशोरी दास’ बनाएगा बाबा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


