
बैल की सवारी करे डमरू बजाये,
जग के ताप हरे सुख बरसाये,
ॐ नमः शिवाये, ॐ नमः शिवाये ।।
रचना रचा के आप खेले रे खिलाड़ी,
कहीं पे बनावो राजा कहीं पे भिखारी ।
रोने लगा हार के वो जीत के हंसाये,
बाघम्बर लपेटे वो पहने नागमाला,
हाथों में त्रिशूल धरे नाम भोला-भाला ।
दीनों पे दयाल होके लक्ष्मी लुटाए,
स्वर्ग से उतारी गंगा जटा में समाई,
भगतों को तारने धरती पे आई ।
भाल नेत्र ज्वाला से वो पापों को जलाये,
महादेव महादानी जग रखवाला,
शरण में आये को कर दे निहाला ।
उसकी लीला कौन जाने उसके सिवाय,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
