
तेरी तस्वीर क्या देख ली सांवरे
तेरी तस्वीर क्या देख ली सांवरे ।
मेरी जान लूट गयी मेरा दिल लूट गया ।।
मधुर बंसी लबों से लगायी हुई,
मंद मुस्कान होठों पे छायी हुई ।
ज़ुल्फ़े काली घटा जैसे छायी हुई,
मेरे हमदम मेरे मेहरबान लूट गया ।।
हाय बांके की बांकी अदा क्या कहूँ,
तीर नैनों उसके मैं कैसे सहूँ ,
उसके मिलने बिना अब मैं कैसे रहूँ ।।
मेरा चैन लूट गया, अरमान लूट गया ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

