
तेरी पूजा करे संसार, भवानी तेरी जय जयकार,
तेरी महिमा है अपरम्पार, भवानी तेरी जय जयकार॥
तू दुर्गा तू शक्तिशाली, तू ही ज्वाला जोतावाली,
नैनां देवी चिन्तपूर्णी, तू बरजेश्वरी कागंङे वाली,
माँ तेरे रुप हजार, भवानी तेरी जय जयकार,
तुझे चामुण्डा कहते सारे, बगंला मुखी तेरे रंग न्यारे,
मनसा माँ करे मनसा पूरी, बाला सुन्दरी भव से तारे,
माँ शीतला देती प्यार, भवानी तेरी जय जयकार
दिल्ली मे है झण्डेवाली, दर पे आये तेरे सवाली,
बिन्दवासिनी कृपा करती, कैला देवी दुखङे हरती,
माँ सब के भरे भण्डार, भवानी तेरी जय जयकार,
बङे वचित्र रुप माँ तेरे, अदभुत स्वरुप निराले तेरे,
मेरे मन के मिटा दो अन्धेरे, सोये भाग जगा दो मेरे,
हाथ जोङ खङे माँ तेरे द्वार, भवानी तेरी जय जयकार,
पहाड़ो में शेरोंवाली, सबकी भरती माँ झोली खाली,
जो भी माँ का नाम देयावें, मनवांछित फ़ल माँ से पाए,
माँ करती....सबको प्यार, भवानी तेरी जय जयकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

