
तेरी मुरलिया ने बनाया दीवाना कान्हा रे कान्हा
तेरी मुरलिया ने,
बनाया दीवाना,
कान्हा रे कान्हा,
श्लोक – मुरली वारे मोहना,
तोरी मुरली नैक बजाए,
तोरी मुरली ने मेरो मन हरयो,
मोहे घर अंगना ना सुहाए।
चाहे मुझे रोके कोई,
चाहे मारे ताना,
तेरे लिए छोड़ा,
सारा जमाना,
बांसुरी की तान मुझको,
फिर से सुनाना रे कान्हा,
पनिया भरन को आई,
चलके डगरिया,
बांसुरी की तान सुन सुन,
छलके गगरिया,
आई हूँ तुझसे मिलने,
करके बहाना रे कान्हा,
झुटे है वादे तेरे,
झूठी तेरी प्रीत है,
निशदिन जलाए जिया,
ऐसो मन मीत है,
परसों की कह के जाना,
बरसों ना आना रे कान्हा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

