
तेरे नाम का करम है ये सारा ।
भक्तो पे छाया है सुरूर शेरावालिये ।।
शेरावाली मैहरवाली,
ज्योतावाली लाटावाली ।
तेरे रूप का है एक लश्कारा,
जग में है जितना भी नूर ज्योतावालीये ।
दूर गुफा में बैठे बैठे,
रोज करिश्मे करती है तू ।
मैहरवाली एक नजर से,
सबके दुखड़े हरती है तू ।।
खाली झोली जो लाता है,
उसकी झोली भरती है तू ।
इस द्वारे की धूल लगाकर,
पापी पावन हो जाते है ।
काया कंचन हो जाती है,
छिलके चन्दन हो जाते है ।।
तेरी दया हो जाये तो पल में,
रंक भी राजन हो जाते है ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
