
तेरे नाम का करम है ये सारा,
भक्तो पे छाया है सुरूर शेरावालिये,
शेरावाली मैहरवाली,
ज्योतावाली लाटावाली,
तेरे रूप का है एक लश्कारा,
जग में है जितना भी नूर ज्योतावालीये,
दूर गुफा में बैठे बैठे,
रोज करिश्मे करती है तू,
मैहरवाली एक नजर से,
सबके दुखड़े हरती है तू,
खाली झोली जो लाता है,
उसकी झोली भरती है तू,
इस द्वारे की धूल लगाकर,
पापी पावन हो जाते है,
काया कंचन हो जाती है,
छिलके चन्दन हो जाते है,
तेरी दया हो जाये तो पल में,
रंक भी राजन हो जाते है,
स्वर – गुलशन कुमार जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




