
मैं हक़ से कहती हूँ बाबा मेरा
हक से कहती हूँ,
मैं हक से कहती हूँ बाबा मेरा है,
मुझे पग पग पे वो, देता सहारा है,
जब जब मैंने इसका नाम लिया,
लाल लंगोटे वाले ने थाम लिया है,
कहने को तो यूँ सारे ही अपने हैं,
तेरी वजह से पूरे हुए हर सपने हैं,
जो कुछ है पास मेरे, वो सब तो तुम्हारा है,
हारे हुए को हर कोई बहलाता है,
केवल तू ही उनका साथ निभाता है,
जो थाम लिया तूने ,
कभी ना वो हारा है,
बाबुल जैसा मुझको तुमसे प्यार मिला,
मुझको समझने वाला,
कोई हक़दार मिला,
मेरे इस जीवन को,
तुम्ही ने सँवारा है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




