
दरस दिखावो गिरधारी, गिरधारी मेरे श्याम मुरारी
दरस दिखावो गिरधारी, गिरधारी मेरे श्याम मुरारी ।श्याम मुरारी मेरे कुँज बिहारी, दरस दिखावो गिरधारी ।।
तर्ज – अखियों से दूर ना होना।
आशा दरस की, दिल में है भारी, हे मन मोहन, रास बिहारी ।आश पुरावो आ हमारी, हमारी मेरे श्याम मुरारी ।। १ ।।
करूणा सागर, आप कहाते, दीनों को दिल से अपनाते ।आये हैं शरण तुम्हारी, तुम्हारी मेरे श्याम मुरारी ।। २ ।।
कितने अधमों को अपनाया, मोक्ष देय निज, धाम पठाया ।इबके है मेरी बारी, हो बारी, मेरे श्याम मुरारी ।। ३ ।।
आश हमारी भी पूरी कर दो, निज भक्ति का, हमको वर दो।‘सांवर’ जाये बलिहारी, बलिहारी मेरे श्याम मुरारी ।। ४ ।।
लिरिक्स – सांवर जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

