
दर्दों के सहते सहते मोहन तुम्हे है पाया
Dardon Ke Sahate Sahate Mohan Tumhe Hai Paaya lyrics
दर्दों के सहते सहते मोहन तुम्हे है पाया
जग जब दुखों ने घेरा तेरा नाम गुनगुनाया
दर्दों के सहते सहते ...............
जग से जो मैंने माँगा मिलता नहीं सहारा
झूठे हैं सारे नाते कोई नहीं हमारा
तेरे दर पे जबसे आया दिल ने सुकून पाया
माना की मैं पतित हूँ लाखों गुनाह किये हैं
अनजाने में ओ बाबा क्या क्या करम किये हैं
सब भूल कर ओ बाबा तुमने गले लगाया
जीवन दिया तुम्ही ने तुमने इसे संवारा
अपने भगत को बाबा तुमने दिया सहारा
मैं तो चला था थोड़ा तुमने कदम बढ़ाया
अब आरज़ू यही है मुझको ना तुम भुलाना
जितना भी हो ये जीवन तुम साथ चलते जाना
भानु पे है ये एहसान प्रेमी हमरे बनाया
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

