
दाती, तेरा मेरा प्यार, कभी ना बदले
*हो मईया, मेरा ये विचार, कभी ना बदले
^सत्संग तेरा, छोड़ू कभी ना,
"मुख मैं तुम से, मोड़ू कभी ना
हो मेरा ये व्यवहार, कभी ना बदले
दाती, तेरा मेरा प्यार
^द्वार पे तेरे, आता रहूँ मैं,
"चरणों में शीश, झुकाता रहूँ मैं
हो मन से, मन का ये तार, कभी ना बदले
^अपना हो या, हो बेगाना,
"रूठे चाहे, सारा ज़माना
हो चाहे, सारा संसार, भले ही बदले,
^मन से मैला, भाव मिटाऊँ,
"दिल में मैं मईया, तुमको बसाऊ
हो तेरे, नाम का ख़ुमार, कभी ना बदले
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



