
दानी दानी सबसे बड़ा,
शीश का दानी,
वो श्याम सरकार,
लगा के दरबार,
खाटू में बैठा है।
देखे – शीश के दानी महाबलवानी।
पूछो जरा कौन है ये,
हो गई जिसकी,
ये सारी दुनिया दीवानी,
श्याम सरकार,
जान गया जान गया,
सारा संसार,
राजाओं का राजा है ये,
कर दिया निहाल जिसने,
शक्ति पहचानी,
कलयुग का मालिक है,
भक्तों का पल भर में,
भरता भंडार,
पूछो जरा कैसा है ये,
श्याम का दरबार,
खाली कोई जाता नहीं,
कैसा चमत्कार,
पूछो जरा लोग यहां,
आते है क्यों,
अर्जी दरबार में,
लगाते है क्यों,
श्याम के दरबार में,
इंसाफ होता है,
हर गुनाह सेवक का,
यहां माफ होता है,
जो भी अर्जी आ गई,
प्रभु के सामने,
कर दिया ‘बनवारी’ उसका,
काम श्याम ने,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

