
दिल की हर धड़कन ये बोलें भगवती लक्ष्मी नम:
दिल की हर धड़कन ये बोलें भगवती लक्ष्मी नम: ।
जिंदगी में रस ये घोले भगवती लक्ष्मी नम: ।।
हरि के संग इन्हे जिसने पूजा वो मगन हरपल रहे,
मस्ती में वो अपनी डोले भगवती लक्ष्मी नम: ।
वैभव यश कीर्ति को बांटे धन की वर्षा ये करे,
द्वार किस्मत का ये खोले भगवती लक्ष्मी नम: ।
होती है जिसपे मेहर माँ लक्ष्मी की कुंदन सुनो,
मुस्कुराता हौले हौले भगवती लक्ष्मी नम: ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


