
दिल मेरा आ गया
दिल मेरा आ गया, दिल मेरा आ गया,
जलवा ऐसा ना देखा था पहले कभी,
रूप ऐसा ना निखरा था पहले कभी,
ले लूं तेरी बलाये नज़र भा गया,
दिल मेरा आ गया.....
बस गया दिल जिगर में कन्हैया सुनो,
मैं तुम्हारा बना तुम हमारे बनो,
हमसे टकरार करने पे क्यूं आ गया,
आज भक्तों का झुरमुट लगा सांवरे,
ज़ोर भक्तों का किस पे चला सांवरे,
वादा करके मुकरने पे क्यूं आ गया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
