
दीवाना तेरा आया, भोले तेरी नगरी में
नज़राना दिल का लाया
, भोले तेरी नगरी में
मैं दीवाना मैं दीवाना, मैं दीवाना हो गया
मैं दीवाना दीवाना, मैं मस्ताना हो गया
ओ भोले नाथ, ओ भोले नाथ
आते हैं तेरे दर पे, दुनियाँ के नर और नारी
मैं भी मँगता आया
तेरे दर पे सब बराबर, कोई बड़ा न छोटा
झोली मैं खाली लाया
रूणिचा छोड़कर मैं, कहीं और कैसे जाऊँ
सब कुछ यहीं पाया
देवों के महांदेव, तेरी महिमा न्यारी
दीया प्रेम का जलाया
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



