
दुःख का बादल जब जब मुझपे छा गया
दुःख का बादल जब जब मुझपे छा गया,
नीले घोड़े चढ़ कर बाबा मेरा आ गया,
जब जब संकट आया है इसको सामने पाया है,
दुनिया ने रिश्ते तोड़े इसने साथ निभाया है,
रोते हुए हँसा गया अपने गले लगा गया,
वो आ गया वो आ गया मेरा श्याम,
स्वार्थ के संसार में येही एक सहारा है,
हर प्रेमी हक़ से कहता बाबा श्याम हमारा है,
हारे हुए को जीता गया भक्त का मान बढ़ा गया,
ये सच्चा दातार है इसकी दया अपार है,
इसकी रेहमत से चलता मेरा घर संसार है,
रजनी की बिगड़ी बना गया हर घडी लाज बचा गया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



