
सुनोजी सुनोजी,
नवदुर्गा के नाम दीवानो सुन लो बात हमारी,
सच्ची श्रद्धा मांग रही है जग की पालनहारी,
दुर्गा भवानी माँ का कर लो भजन,
निष्फल ना जायेगी रे साचि लगन,
बाल ना बांका होगा कभी,
निष्ठां से करते जाना माँ को नमन माँ माँ,
जिसने अपने मन मंदिर में माँ की मुर्त धर ली,
उसने सुख के नवरत्नों से अपनी झोली भर ली,
सिद्ध भाव से जगजननी के दर की करे जो सेवा,
सब कष्टों से मुक्ति काहे उन्हें ही मिलता मेवा,
मन में ही करते जाना उसका मनन,
निष्ठां से करते जाना माँ को नमन जय माँ,
माँ की ममता की छाव में जो प्राणी छुप जाये,
दुःख की कोई बला भी उसको आ के नहीं डराये,
दानव दल से देवताओ की जिसने की है रक्षा,
सच्ची मन से उसकी दया की तुम भी मांगो भिक्षा,
वो ही उद्धार देती वो ही पतन,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
