
जन्मदिवस है आज
~ जन्मदिवस है आज ~
(तर्ज - कीर्तन की है रात)
जन्मदिवस है आज, मेरे सांवरिया सरकार का...
अजी बाबा लखदातार का...
कार्तिक की ये ग्यारस, लागे बड़ी प्यारी, ओ बाबा के कहां...
करते हैं मिल जुल कर, कीर्तन की सब त्यारी, ओ बाबा के कहां...
भक्त तेरा प्यासा,
भक्त तेरा प्यासा बाबा, बस तेरे दीदार का...
चंपा चमेली का, गजरा बनाया है, खुद अपने बाग से...
बागा तेरा बाबा, हमने सजाया है, खुद अपने हाथ से...
आज मिला मौका,
आजा मिला मौका बाबा, तेरे इस श्रृंगार का...
टूटी फूटी बोली, इस दास की प्यारे, कैसे गुणगान करूं...
जो है मेरे दिल में, सब जानते हो तुम, कैसे बखान करूं...
मुझे भरोसा है,
मुझे भरोसा है अपनी, अलबेली सरकार का...
रचनाकार
अमित अग्रवाल 'मीत'
मोबा. 9340790112
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


