
दिखने में वो भयंकर,
ताकत में है धुरंधर,
भूचाल आया,
देखो जी हनुमान आया,
रघुवर का वो सिकन्दर,
झट उड़ता है फुर्र फर्र,
तर्ज – मैं निकला गड्डी लेके।
पहले तो पास बुलाता है,
फिर बातों में उलझाता है,
और बातों में उलझाकर के,
फिर मोटी मार लगाता है,
एक मोटा, एक तगड़ा,
लंका में, पहलवान आया,
वो सागर लांघ के आया है,
आकर हुडदंग मचाया है,
भगदड़ माची सब सोच रहे,
कैसे लंका में आ गया है,
यहाँ लाओ, मुझे दिखाओ,
लंका में, कौन शैतान आया,
फिर मेघनाद बुलवाकर के,
उन्हें ब्रम्हपाश में जकड़ाया,
यूं पूंछ मरोड़ी हनुमत ने,
रावण का कलेजा थर्राया,
आंखों में, है ज्वाला, मतवाला,
ऐसा बलवान आया,
गायक / प्रेषक – मुकेश कुमार जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
