
देखो नंदी पे हो के सवार
चला है, मेरा, बंम भोला ॥
नाग, काला, हो नाग काला,
नाग, काला, गले में, लिया धार,
देखो, नंदी पे, हो के...
हाथों में, त्रिशूल, ओढ़े मृगशाला जी ।
माथे पे, चंदा है, बड़ा ही निराला जी ॥
और, जटाओं में, और जटाओं में,
और, जटाओं में, गंगा की धार,
धूणा, मसानों में, भोले का लगे जी ।
भोले के, संग टोला, भूतों का सजे जी ॥
गोला, भांग का, ओ गोला, भांग का ।
गोला, भांग का, चढ़ा के दो दो चार,
भक्तों पे, किरपा, करे हैं भोले नाथ जी ।
करे, सुनीता, तुझी पे विश्वास जी ॥
कहे, जगदेव, ओ कहे जगदेव,
कहे जगदेव, सुनो लो पुकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




