
देख लो आवाज देकर
देख लो आवाज देकर सुन के दौड़ा आएगा
आके तुमको संवारा अपने गले लगाएगा
देख लो आवाज देकर
है अगर विश्वास इस्पे आस न तोड़ेगा ये
रोते चेहरे पर तेरे मुस्कान प्यारी लाएगा
रस्ते मुश्किल भरे हो लाख जीवन में तेरे
ये पकड़ ऊँगली तेरी चलना तुझे सिखलायेगा
प्रेम अपना बांटता ये प्रेम से ही रीझता
प्यार की बारिश में अपनी कुंदन तुझे नहलायेगा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

