
देवो में सबसे बड़े मेरे महादेव है लिरिक्स
फ़िल्मी तर्ज - फूलो सा चेहरा तेरा
देवो में सबसे बड़े मेरे महादेव है
सर्पो की गले माल चन्द्र माँ सोहे भाल
अदभुत महादेव है
हे त्रिपुरारी हे गंगाधारी
श्रृष्टि के शिव तुम आधार हो
मृगछाला धारी भस्मिया धारी
भक्तो की करते नैया पार हो
जो भी मेरे दर पे आये पुरे मन से
मन की मुरादे जरुर पाए
डमरू के धुन से कष्ट मिटे तन के
सपने हो मन के जरुर पुरे
डम डम डम डमरू बजे
देखे सभी देव है
धरती के कण कण में हो समाये
जय जय सारे जग के लोग करे
लीला है न्यारी नंदी की सवारी
भांग धतूरे का भोग करे
भस्म रमाते है सदा मस्त रहते
तन पर वाघम्बर का वेश सजा है
त्रिनेत्रधारी के खेल है निराले
जटाजूट जोगी का भेष लिया है
माँ गंगे इनकी जटा करती अभिषेक है
श्री राम जी की हनुमान जी की
शक्ति मिले इनके दरबार में
शंकरावतारी विषप्याला धारी
नाम नीलकंठ पड़ा संसार में
देव ससुर सब ने हार मान ली थी
तब शिव शम्भू ने ये काम किया था
पि के विष की गगरी गले में समायी
मिटा के मुसीबत निहाल किया था
मै क्या कहू मै कुछ नही सबसे अलग देव है
फूलो सा चेहरा तेरा गाने की फ़िल्मी तर्ज पर भोलेनाथ का भजन लिरिक्स
देवो में सबसे बड़े मेरे महादेव है भजन लिरिक्स -
ऐसे ही सुन्दर भजन आप यहां पर देख सखते है
गणेश जी के भजन
विट्ठलाचे अभंग मराठी
राधा कृष्ण के भजन
कृष्णाच्या गवळणी मराठी
शिव जी के भजन
गुरुदेव के भजन
माता रानी के भजन
दादाजी धुनिवाले के भजन
साईं बाबा के भजन
देश भक्ति गीत
राम जी के भजन
फ़िल्मी तर्ज पर भजन
हनुमान जी के भजन
बधाई गीत
आरति संग्रह
चालीसा संग्रह
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




