
दुनियाँ से क्या लेना हमको,
जब मईया देने वाली है ।
भर देगी भण्डार भवानी,
जिस की भी झोली ख़ाली है ।।
माई देने वाली है हम लेने वाले हैं ,
अरे आज ख़ाली हाथ नहीं जाना ।
जिसे चाहिए तो हाथ उठाना ।।
रोज़ रोज़ मांगने का,
झँझट ही छोड़ दो ।
जिसे जितना चाहिए,
वो माँ से जा के बोल दो ।।
आज अच्छा मौका है,
तुमको किसने रोका है ।
अरे सबसे पहले अर्ज़ी लगाना,
हाथ मे ना आए तो,
झोलीयाँ पसार ले ।
खूब ले के जाना आज,
मईया के दरबार से ।।
बात बन जाएगी,
झोली भर जाएगी ।
ज़ोरदार तालियाँ बजाना,
लाखों भक्त लेने वाले,
मईया यह एक है ।
पल में बदल देती,
किस्मत के लेख है ।।
काम बन जाए तो
झोली भर जाए तो ।
झूम जयकारे लगाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

