
चाहे जितनी उम्र हमारी,
पर माँ के है बच्चे सारे,
आओ याद करे पहाड़ा वाली को,
गिन कर आज पहाड़े,
दो एकम दो दो दुनी चार,
प्रेम से बोलो मैया जी की है
जय जयकार,
दो तिया छ दो चौके आठ,
देखो जी देखो जी,
मेरी मैया जी के ठाठ,
हो मैया की महिमा है बड़ी महान,
जयकारे से गूंजता है सारा जहान,
शेरावाली मैया तेरी ऊँची है शान,
बच्चों को ममता को देती वरदान,
लाल है बिंदिया लाल है चुनरिया,
जय हो,
लाली करे कमाल
चोला लाल मैया का चोला लाल लाल लाल
प्रेम से बोलो मैया जी की है जय जयकार
दो पन्जे दस दो छक्के बारह
भक्तो को मैया ने दिया सहारा
प्रेम से बोलो मैया जी की जय जयकार
शक्ति की ज्योति देवो ने लगाई
शक्ति की शक्ति ने धूम मचाई
भरते है पानी देवताओं के राजा
राजा इंद्र ने बाल्टी मंगाई
भैरव करते है निगरानी
जय हो, भैरव करते है निगरानी
लेकर हाथ में भाला लाल लाल
हो चोला लाल मैया का चोला लाल लाल लाल
हो बोलो
दो एक्म दो दो दुनी चार
दो सत्ते चौदह दो अठे सोलह
मैया जी के भजनों मे तन मन डोला
पवन देव ने आके रसोई बनाई
सूरज की किरणों ने अग्नि जलाई
चंद्रमा की चांदनी ने किया है उजाला
तारी सितारों ने थाली सजाई
उजाला
शेरावाली के भरे भंडारे
करती है मालामाल लाल लाल
दो एक्म दो दो दनी चार
दो नव्वे अठरह दो दहे बीस
शक्ति के चरणों मे झुक जाए शीश
ऐसे ही सुन्दर भजन आप निचे दी गयी सूचि में देख सखते है
गणेश जी के भजन
विट्ठलाचे अभंग मराठी
राधा कृष्ण के भजन
कृष्णाच्या गवळणी मराठी
शिव जी के भजन
गुरुदेव के भजन
माता रानी के भजन
दादाजी धुनिवाले के भजन
साईं बाबा के भजन
देश भक्ति गीत
राम जी के भजन
फ़िल्मी तर्ज पर भजन
हनुमान जी के भजन
बधाई गीत
आरति संग्रह
चालीसा संग्रह
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



