
दौलत नहीं मुझको चरणों में जगह देना
दौलत नहीं मुझको चरणों में जगह देना ,
अब अगले जन्म में श्याम मुझे पुष्प बना देना,
पुष्प बना कर के चरणों में जगह देना,
रज चरणों की पा लू मेरे भाग्ये जगा देना ,
पल भर के लिए ही भले गल हार बना लेना ,
धड़कन मैं तेरी सुन लू सीने से लगा लेना,
ये पाकर कर के अगर श्याम अभिमान जो आ जाए ,
मेरे श्याम मेरे श्याम मुझ कलियाँ बना कर के भगतो में बटा देना,
हे दानी दयालु श्याम जल्दी से छमा करना,
जब भगत चढ़ाये इसे फिर पास बुला लेना ,
संजू कहे मेरे श्याम दिल में ही सदा रखना,
कही पर भी जगह देना नजरो से गिराना न,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



