
नमो नारायण नमो नारायण रटता जा
नमो नारायण नमो नारायण नमो नारायण रटता जा,
ॐ हरि ॐ हरि ॐ हरि ॐ हरि ॐ ॐ हरि ॐ हरि जपता जा......
नारायण वैकुंठ पति है, गल वैजंती माला है,
चरण कमल से गंगा निकली, चरणामृत को लेता जा,
तुलसी पत्र से भोग लगत है, शेष नाग की शैय्या है,
गरुड़ की असवारी सोहे, लक्ष्मी नाथ को रटता जा,
देवो को अमृत रस पाया, लीला अपरंपार तेरी,
मोहिनी रूप बनाया हरि ने, लीलाधर को रटता जा,
भागवत थारी महिमा गावे, गावे नर और नारी है,
ऐसे दीन दयाल मेरे दाता, नारायण को भजता जा,
स्वरचित- पंडित ओमप्रकाश जी शास्त्री
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

