
नहीं जाएगा राधे से पहले श्याम देखो
Nahiin Jaaega Raadhe Se Pahale Shyaam Dekho lyrics
नहीं जाएगा राधे से पहले श्याम देखो
की पीछे पीछे
की पीछे पीछे चलता है ये गुलाम देखो
ये गर्दन देखो कैसे इसको लटकाये हुए है
ये नज़रें देखो कैसे इसको झुकाये हुए है
कन्हैया रखता
कन्हैया रखता राधे चरणों में ध्यान देखो
नहीं जाएगा.......
सिंघासन राजा और रानी का लगाया जाता है
और नौकर को जमीन पे बिठाया जाता है
बदल में रखे
बदल में रखे ये राधे का एहसान देखो
ये किस्मत वाला जो राधे का गुलाम हो गया
सही चरणों में इसका इंतेजाम हो गया
काम नौकर का
काम नौकर का मालिक के बराबर नाम देखो
की दौड़े दौड़े राधेजी हम नसीब वाले हैं
ख़ुशी बनवारी की तेरे हम करीब वाले हैं
हम तो तेरे
हम तो तेरे गुलाम के गुलाम देखो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

