
काम मुश्किल से मुश्किल आसन हो गया
शेरावाली की शरण में आराम हो गया
उचे पर्वत पे दरबार लगाये चमत्कार हाथो हाथ दिखाए,
सारी दुनिया में मशहुर नाम हो गया
भगतो को मैया का एक सहारा जिस ने भी मैया का नाम पुकारा
उसके जीवन का बिगड़ा हर काम हो गया
मैया के भरोसे है जिसकी नैया
उसकी बन जाती खुद माँ खवैया
भव सागर से उसका बेडा पार हो गया
तू आधी शक्ति है तू ही महामाई वेदों पुरानो ने महिमा है गाई,
कहे पवन चरणों में चारो धाम हो गया
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

