
ना कागज रखती है ना किताब रखती है,
सारी दुनिया का रानी माँ हिसाब रखती है,
जिसके इशारे से ही चलता ये सारा संसार है,
ऊँचा रुतबा सारे जग में लीला अपरम्पार है,
ना जात रखती है ना पात रखती है,
सबके नसीबो की चाबी मईया जी के पास है,
मईया का दरबार भक्तो सारे जग में खास है,
किसी का पहले रखती है किसी का बाद में रखती है,
जब भी दिल करता है माँ का खाते लेती खोल माँ,
सच्चा सुच्चा दर है माँ का झुठ कभी ना बोलना माँ,
किसी को दूर रखती है किसी को पास रखती है,
भक्तो को भरोसा माँ पे पक्का ये विश्वास है,
सबका हिसाब रखती मईया अपने पास है,
दुनिया आस रखती है माँ पे विश्वास रखती है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


