
ना लाया साथ कुछ बंदे,
ना तेरे साथ जाएगा,
मुट्ठी बांध कर आया,
खाली हाथ जायेगा।।
तर्ज – खिलौना जानकर तुम तो।
देखे – क्या लेके आया बन्दे।
तेरे ये महल चौबारे,
यहीं रह जाएंगे सारे,
तेरी माया के भंडारे,
ना जाए साथ में प्यारे,
जिसे तू मानता अपना,
वही तुझको जलाएगा,
लडकपन खेल में खोया,
जवानी नींद भर सोया,
धरम का बीज ना बोया,
बुढ़ापा देखकर रोया,
है बोये राह में कांटे,
कहां से फूल पाएगा,
गया तू भूल वो वादा,
वहां करके जो तू आया,
कमाई पाप की माया,
प्रभु को तूने बिसराया,
वहां ना चल सके कोई,
बहाना जो बनाएगा,
भरोसा कुछ नहीं पगले,
तेरी इस जिंदगानी का,
तेरा जीवन समझले है,
बबुला एक पानी का,
ना जाने किस घडी,
किस मोड पे ये फूट जाएगा,
स्वर – कुमार विशु।
प्रेषक – ऋषि विजयवर्गीय।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

