
नौकर रख ले सांवरे हमको भी इक बार
नौकर रख ले सांवरे,
हमको भी इक बार।।
तर्ज – देना हो तो दीजिये।
श्लोक – श्याम नाम की चाकरी,
करिये आठों याम,
मन इच्छा पूरी करे,
म्हारा खाटु वाला श्याम।
बस इतनी तनख्वाह देना,
मेरा सुखी रहे परिवार,
नौकर रखले सांवरे,
तेरे काबिल नहीं हूँ बाबा,
फिर भी काम चला लेना,
जैसा भी हूँ तेरा ही हूँ,
गुण अवगुण बिसरा देना,
जो तेरी किरपा होगी,
मेरा सुधरेगा संसार,
सेठों के तुम सेठ सांवरे,
मेरी क्या औकात है,
तेरी सेवा मिल जाये,
ये तो किस्मत की बात है,
मानूंगा तेरा कहना,
ये करता हूँ इकरार,
थोड़ी सी माया देकर के,
मुझको ना बहलाओ जी,
आज खड़ा हूँ सामने तेरे,
कोई हुकुम सुनाओ जी,
‘रोमी’ की इस अर्जी पे,
प्रभु ना करना इंकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



