
वो दिन दिल दुखाए,
बहुत दिल दुखाए,
कहके गए थे लौट,
आओगे परसो,
परसो की कहके,
बरसो ना आए,
तर्ज – मुझे श्याम अपने गले से।
रास्ते रो रहे,
हर गली रो रही,
बाग़ भी रो रहे,
हर कली रो रही,
तुम्हे लौटा लाने को,
उद्धव को भेजा,
तुम्हे वो मनाए,
मगर तुम ना आए,
याद आती नहीं,
क्या हमारी तुम्हे,
दे रहे है कसम,
हम तुम्हारी तुम्हे,
अगर चंद दिन में,
ना आए कन्हैया,
हम जान देंगे,
बिना मौत आए,
राधिका हो गई,
बावरी सी यहाँ,
गोरी से हो गई,
सांवरी सी यहाँ,
अगर ना दिखाओगे,
आकर के सूरत,
राधा तुम्हारी,
कही मर ना जाए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

