
पहले नही देखा कैसे हो
पहले नही देखा कैसे हो भरोसा इतना बता हनुमान,
तेरी रामजी से क्या पहचान,
कौन सी घडी में कौन सी जगह पे हुइ तेरी मुलाकात,
किस कारण से मेरे प्रभु ने रखा तुमको साथ,
हाथ कैसे आई उनकी निशानी , ये है असंभव काम,
गढ लंका मे आय़ा कैसे राछस है भगवान ,
तमको भेजा पास मे मेरे आये क्यो नही राम,
नर वानर का साख हुआ कैसे ये है असंभव काम,
करके भरोसा देखा मैने और धोखा खाया,
बात न मानी लछ्मण जी की ऐसा दिन आज आया,
हुई भुल मुझसे बनवारी तबसे बिछड गये मेरे राम ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


