
पागल कर डारी श्याम ने पागल कर डारी
Paagal Kar Daari Shyaam Ne Paagal Kar Daari lyrics
पागल कर डारी श्याम ने पागल कर डारी
नैनो से जादू दाल श्याम ने पागल कर डारी
मोठे मोठे नैनन पे मैं हो गई बलिहारी
बन दीवानी छम छम नाचूं दे देके तारी
मैं तो भूली घर परिवार श्याम ने पागल कर डारी
लट घुंघराली कामर काली मदन मुरारी की
मैं दिल हारी छवि निहारी बांके बिहारी की
दिल ले गया नन्द कुमार श्याम ने पागल कर डारी
कोई कहे पगली कोई मस्तानी कोई कहे बावरिया
लोक लाज तज ओढ़ी श्याम नाम की चादरिया
चाहे रूठे सब संसार श्याम ने पागल कर डारी
छवि देखत चंदा भी लजाये पूरणमासी का
छोटा सा अरमान ये किशन बृजवासी का
तन तजूं आपके द्वार श्याम ने पागल कर डारी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



