
छोड़ के जाऊँ जब मैं दुनिया सांवरे पलक निहारूं छवि तेरी
मेरे श्याम बाबा,
मेरे श्याम बाबा सुनलो,
एक अरज ये मेरी,
छोड़ के जाऊँ जब मैं दुनिया सांवरे,
पलक निहारूं छवि तेरी,
श्याम बाबा, श्याम बाबा,
तर्ज – राम तेरी गंगा मैली।
अंतिम सांस हो जब सांवरिया,
मुख से श्याम ही निकले,
बुझ जाए दीपक जब जीवन का,
चरणों में तन पिघले,
मेरे पाप मिटा दो,
सारी बंदिशे हटा दो,
बाबा तेरा धाम पाउँ,
मेरी जिन्दगी घटा दो,
काट दो कन्हैया मेरी,
जनम जनम की फेरी,
भूलें ना ये दुनिया तुझको,
तेरा दास कहाऊँ,
टूटे दम जब चरण कमल को,
तकिया श्याम बनाऊ,
फिर नींद ना आए,
कोई रोग ना सताए,
मैं ना तड़पूं कन्हैया,
जो तू गोद में उठाए,
मीठी मीठी बाजे,
श्याम मुरलिया तेरी,
जब तक चलती सांसे दुनिया,
झूठी प्रीत दिखाए,
तन से मन का,
साथ जो टूटे,
अपने करीब ना आए,
जब हो अपने पराए,
मेरी आँख भर आए,
बाबा दर्द जहाँ मिलता,
ऐसा प्रेम क्यों बनाए,
‘सोनी’ को देना बाबा,
चरणों की सेवा तेरी,
स्वर – श्याम सलोना (कोटा)
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
