
पिला दे ओ मईया/दाती, अपने नाम की मस्ती
तेरे हवाले, करदी मैंने
अपनी जीवन हस्ती,,,
पिला दे,,, जय हो
ओ मईया/अम्बे,
अपने नाम की मस्ती
मैं तेरे चरणों में आया, "मन में लेकर आशा
जी भर मुझे पिला दे मईया, "न जाऊँ मैं प्यासा
दाम की मुझको, फ़िक्र नहीं है
मँहगी हो या सस्ती,,,
ओ मईया,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
तुझको सर नजराना दे दूँ, "इक ही बूंद पिला दे
मन यह प्यासा तरस रहा है, "जी भर मुझे पिला दे
सर देकर जो, बूंद मिले इक
तो भी जानू सस्ती,,,
रंग की मुझको शर्त नहीं है, "कोई भी रंग पिला दे
रोज रोज गर नहीं पिलाना, "एक ही बार पिला दे
पीने वाले, दाम ना पूछे
महंगी हो या सस्ती,,,
हमने सुन रखे तेरे, "महखाने के ढंग निराले
मईया दीवाने तेरे सेवक, "पीकर हो गए मतवाले
पिला मुझे भी, तूँ माँ ऐसी
पार लगेगी कश्ती,,,
यही है अरदास दास की, "जग की पालनहारी
ऐसी मुझे पिला ना उतरे, "पूरी उम्र ख़ुमारी
अब बिना पिए, ना जाए बावरा
मिट जाए चाहे हस्ती,,,
तेरे नाम की पीने वाले, "दुनियाँ से नहीं डरते
सर जाए तो जाए बेशक, "शिकवा कभी ना करते
तेरे हवाले, कर दी अम्बे
हमने अपनी कश्ती,,,
मैं तेरे दरबार में आया, "लेकर दिल में आशा
ऐसी किरपा करदे अम्बे, "मर जाऊँ ना मैं प्यासा
वसा रहे, तेरा महखाना
उजड़ जाए चाहे बस्ती,,,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





