
हे मैया हम तेरे बच्चे तेरा ही गुण गाते है
तुझे बुलाने बड़े भाव से तेरे दर पे आते है
तेरे दर की शान निराली जो आये वो जाए न खाली,
किस्मत बदल के रख देती तू माँ जगदम्बे शेरावाली
तेरी ज्योत जला कर मैया अपने भाग जगाते है
तू है सारे जग की माता तेरे बस में जगत विध्याता
तुझ बिन रचना रचे न को
जो चाहे तू सब हो जाता
हे वरदानी हे कल्याणी तुझको सभी मनाते है
माँ तुझसे बड कर कोई न अपना
ना संगी न साथी सपना
दूर पहाडो पर रेहती तू कभी तो आजा मेरे अंगना
कभी तो मेहर होगी तेरी यु दरबार सजाते है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



