
तेरे सब संकट कट जाए,
पूजा गोवर्धन की करले,
पूजा गोवर्धंन की करले।।
अड्डे पे भीड़ बड़ी है,
मोटर नाय एक खड़ी है,
अरे तू चल दे चालम चाल,
जा मानसी गंगा नहियो,
गिरिराज को शीश नवइयो,
तेरा जनम सफल हो जाए,
परिकम्मा में मिले भिखारी,
उनको भिक्षा दीजो डारि,
अरे तू मिलके भजन गवाय,
मंदिर जो बीच पड़ेंगे,
पैसा एक एक चढ़ेंगे,
अरे तेरी काया सफल हो जाए,
फिर जतीपुरा तू जइयो,
वहाँ भोग प्रसाद लगइयो,
अरे गिरिराज पे दूध चढ़ाय,
गिरिराज को ध्यान लगायले,
मनवांछित फल तू पायले,
अरे तब भक्त कहे हर्षाये,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




