
प्यारा श्याम सुन्दर नन्दलाला वो तो गऊवें चराने वाला
Tarj Miira Diivaani Ho Gayi Miira Mastaani Ho Gayi lyrics
(तर्ज- मीरा दीवानी हो गयी, मीरा मस्तानी हो गयी….)
प्यारा श्याम सुन्दर नन्दलाला, वो तो गऊवें चराने वाला,रोज सताये, हाथ ना आये, मुझे चिढ़ाता वो...
ओ ओ ओ ।।प्यारा...
जब भी जाती पनघट पर वो, पीछे-पीछे आये,भरके गगरिया जब निकलूं वो, मटकी फोड़ गिराये,माने ना वो मिन्नत मेरी, जीभ दिखाता वो...
दूध-दही का बड़ा चटोरा, खाये और गिराये,कान पकड़ने जब दौडू तो, हाथ नहीं वो आये,कहाँ मैं रखूं दूध-दही, चौपट कर जाता वो...
“राजू” जब मैं करूं शिकायत, ऐसा रूप बनायें,देख सलोना मुखड़ा उसका, प्यार उमड़ता जाये,कान्हा फिर से खाना माखन, ताजा रक्खा जो...
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



