
बड़ी देर भई नंदलाला तेरी राह तके बृज बाला
बड़ी देर भई नंदलाला,
तेरी राह तके बृज बाला,
ग्वाल बाल एक एक से पूछे,
कहाँ हैं मुरली वाला रे,
बड़ी देर भयी नंदलाला,
कोई ना जाए कुञ्ज गलिन में,
तुझ बिन कलियाँ चुनने को,
तरस रहे हैं यमुना के तट,
धुन मुरली की सुनने को,
अब तो दरस दिखा दे नटखट,
क्यों दुविधा में डाला रे,
संकट में हैं आज वो धरती,
जिस पर तुने जनम लिया,
पूरा करदे आज वचन वो,
गीता में जो तुने दिया,
कोई नहीं हैं तुझ बिन मोहन,
भारत का रखवाला रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


