
कल्याण हेतु करें जो चिंतन,
बम भोला बम बम बम भोला बम बम,
पापों के तापों का करता शमन,
नित्य जो सत्य जो देता अमृत्व,
जो दासों के काटे जो भव के बंधन,
हर भोला बम बम,
शिव भोला बम बम,
आदि अनन्ता, जो सृजन हार,
सारे जगत का जो तारणहार,
पालन पोषण करने वाला
महारुद्र करे सबका संहार,
सारे लोकों में करे विचरण बम
भोला बम बम बम भोला बम बम,
अपनी ही धुन में जो रहता मगन,
हर भोला बम बम शिव भोला बम बम,
जटा में गंगा माथे पे चंदा
नीलकंठ श्रीअम्बिका नाथ,
दीनन हीनन का जो है दाता
और अनाथों का कहलाये नाथ,
कपाली कमारी सुरसूदन बम
करता चरणजीत तेरा वंदन बम
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

