
बरसाने में चलो अईयो रे सांवरिया,
लेके ग्वालो की टोली खेलेंगे हम रंग होली……..
बागों में आ जइयो रे सांवरिया,
हाथ में लेकर फूल छवरिया,
मालिनी से चोरी चोरी खेलेंगे हम रंग होली……
तालो में चलो अईयो रे सांवरिया,
हाथ में लेकर लाल चुनरिया,
धोबन से चोरी चोरी खेलेंगे हम रंग होली……..
पनघट पर चलो अईयो रे सांवरिया,
हाथ में लेकर रस्सी और गगरिया,
गोपियों से चोरी-चोरी खेलेंगे हम रंग होली….
महलों में चलो अईयो रे सांवरिया,
हाथ में लेकर माखन और मिस्रिया,
राधा से चोरी चोरी खेलेंगे हम रंग होली…..
मंदिर में चलो अईयो रे सांवरिया,
हाथ में लेकर मधुर मुरलिया,
भक्तों से चोरी चोरी खेलेंगे हम रंग होली…….
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




