
रहे मेरे सर पर तेरा हाथ रे,
तेरा हाथ रे,
बाबा ऐसी कर दे करामात रे,
दिन निकले से शाम ढले तक,
शाम ढले से दिन निकले तक.....-2
तुमको मैं हरपल करूँ याद रे,
याद रे,
सुख भोगु या दुःख मैं झूलूं,
नाम तेरा मैं कभी ना भूलू.....-2
सारी उमर तू रहे साथ रे,
साथ रे,
जीभ करे गुणगान तुम्हारा,
रोज धरूँ मैं ध्यान तुम्हारा.....-2
सपनों में होती रहे बात रे,
बात रे,
गाए खत्री, लिखे अनाड़ी,
रहे नैनों में छवि तुम्हारी.......-2
इतनी सी मेरी फिरयाद रे,
फ़रियाद रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





