
आ आ… ॐ नमः शिवाय………
भोले तेरे चरणों की,
बाबा तेरे चरणों की,
गर धुल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ बाबा,
तकदीर बदल जाए……….
सुनते हैं तेरी रहमत,
दिन रात बरसती है,
एक बूँद जो मिल जाए,
दिल की कली खिल जाए………
ये मन बड़ा चंचल है,
कैसे तेरा भजन करूँ,
जितना इसे समझाऊँ,
उतना ही मचल जाए………
नजरों से गिराना ना,
चाहे लाख सजा देना,
नज़रों से जो गिर जाए,
मुश्किल है संभल पाए……..
भोले इस जीवन में,
बस एक तमन्ना है,
तुम सामने हो मेरे,
मेरी दम निकल जाए………
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


