
बाबा मेहंदीपुर वाले अंजनी सूत राम दुलारे
Baaba Mehandiipur Vaale Anjani Suut Raam Dulaare lyrics
बाबा मेहंदीपुर वाले अंजनी सूत राम दुलारे
करुणा का हैं ये भण्डार कर लो रे भक्तों दीदार
लाल लंगोटे वाले बालाजी सोटे वाले
करते हैं सबका बेडा पार कर लो रे भक्तों दीदार
जग में बालाजी जैसा बलशाली वीर ना देखा
दुष्टों से भक्तों की ये करते रक्षा हैं हमेशा
इनकी चौखट पे आके बदले किस्मत की रेखा
बिन मांगे ही दे देते यश कीती रूपया पैसा
निर्बल ने बल भर देते निर्धन के दुःख हर लेते
करते हैं सबपे उपकार कर लो रे भक्तों दीदार
रघुवर पे जब दुःख छाया बजरंगी बने सहाई
सीता की सुध ले आये रावण की लंका जलाई
संजीवनी बूटी ला कर लक्ष्मण की जान बचाई
असुरों को धुल छटा कर श्री राम को विजय दिलाई
इनके ह्रदय में झांकी बस्ती है राम सिया की
राम के हैं ये सेवादार कर लो रे भक्तों दीदार
जिनकी नैया के मांझी बन जाते हैं बालाजी
कोई भी तूफ़ान आंधी उसको डुबो ना पाती
सबको ही मन को भाति इनकी सुन्दर कद काठी
इनके पूजा बंधन से कटते बंधन चौरासी
पूरी होगी सब इच्छा हनुमत करते हैं रक्षा
राजेश होगा बेडा पार कर लो रे भक्तों दीदार
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
