
बाबा श्याम के दरबार, मची रे होली, बाबा श्याम के
बाबा श्याम के दरबार, मची रे होली, बाबा श्याम के,मची रे होली रे, मची रे होली, बाबा श्याम के ॥
(तर्जः धमाल…..)
कै मण लाल गुलाल उडत है,कै मण केशर कस्तूरी, बाबा श्याम के ॥
नौ मण लाल गुलाल उडत है,दश मण केशर कस्तूरी, बाबा श्याम के ॥
कहाँ से आयो कुँवर कन्हैयो,कहाँ से आई राधा गोरी, बाबा श्याम के ॥
मथुरा से आयो कुँवर कन्हैयो,बरसाने से राधा गोरी, बाबा श्याम के ॥
कितने वर्ष को कुँवर कन्हैयो,कितने वर्ष की राधा गोरी, बाबा श्याम के ॥
ग्यारह वर्ष को कुँवर कन्हैयो,बीस वर्ष की राधा गोरी, बाबा श्याम के ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

